फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश, कई घरों में घुसा पानी

Fri, 19 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भारी बारिश के दौरान सड़क पर फैला पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शुक्रवार अपरान्ह 5.15 बजे से हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नालियां बंद होने के कारण कई घरों में पानी घुस गया। सेरा में कुमाऊं नमकीन उद्योग में शुक्रवार को दोबारा पानी घुसने से सामान का नुकसान हुआ है। सड़कों पर पानी लबालब भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। अचानक तेज बारिश आने से लोग सहम गए।
विज्ञापन


इधर, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि अगले 24 घंटे में फिर कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तेज बारिश के दौरान आवागमन न करें। जिला मुख्यालय में तेज बारिश के दौरान रई क्षेत्र में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वाहनों का संचालन भी संभव नहीं हुआ। ऐंचोली में कई घरों में पानी घुस गया। सिनेमा लाइन में भी नालियों का पानी सड़क और घरों में फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें