फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरताल संग्राम में कैलाश बने उपविजेता

Fri, 19 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गायक कैलाश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई में आयोजित सुरताल संग्राम के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ के जमराड़ी गांव के कैलाश कुमार उपविजेता बने। कैलाश ने 13 अगस्त को केआर म्यूजिक के बैनर तले उत्तराखंड के बेस्ट टेलेंट शो सुरताल संग्राम के ग्रैंड फिनाले में पांच अन्य प्रतिभागियों के बीच अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए दूसरे स्थान पाया।
विज्ञापन


कैलाश ने बताया कि जून में सुरताल संग्राम के ऑडिशन उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई आदि जगहों पर हुए, जिसमें से 6 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ। कैलाश इससे पहले ‘अपनी बोली अपनी भाषा’ के तहत वर्ष 2009 आयोजित गायन प्रतियोगिता का खिताब भी जीत चुके हैं। वर्ष 2015 में हिंदी और सूफी गीतों में टेलेंट ऑफ कुमाऊं का खिताब अपने नाम कर चुके है। कैलाश को उप शास्त्रीय संगीत, हिंदी, सूफी, गजल, भजन, कव्वाली, कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, नेपाली संगीत में महारथ हासिल है।

वर्तमान में कैलाश संगीत से एमए कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन और पीएनएफ स्कूल में संगीत अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिथौरागढ़ पहुंचने पर दिलीप वल्दिया, विप्लव भट्ट, जनार्दन उप्रेती, कै. दीवान सिंह वल्दिया, प्रकाश बेलाल आदि संगीत प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें