फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ का शिवालया जिले का पहला महिला पोस्ट आफिस बना

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में महिला पोस्टआफिस का शुभारंभ करते डाक अधीक्षक ललित जोशी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डाक विभाग ने पिथौरागढ़ के शिवालया उप डाकघर को महिला डाकघर में परिवर्तित कर दिया है। अब इस डाकघर में सभी महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। जिले के पहले महिला डाकघर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ के डाक अधीक्षक ललित जोशी ने किया।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत डाक विभाग ने अपने प्रत्येक डाक मंडल में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक डाकघर को पूरी तरह से महिला डाकघर के रूप में परिवर्तित करने का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके तहत पिथौरागढ़ डाक मंडल में उप डाकघर शिवालया को संपूर्ण महिला डाकघर के रूप में परिवर्तित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस डाकघर अब केवल महिला कर्मचारी तैनात होंगी।
वर्तमान में इस डाकघर में एक पोस्टमास्टर, एक डाक सहायक और एक पैकर तैनात हैं। महिला डाकघर के उद्घाटन अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक बीएस भंडारी, प्रधान डाकघर के सिस्टम मैनेजर जिज्ञासु पाठक एवं मुकेश सिंह नगरकोटी, कार्यालय सहायक मंडलीय कार्यालय मनोज पुनेठा, प्रधान डाकघर की लेखाकार नीलू भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा महिला स्टाफ
- मंजू तिरुवा,पोस्टमास्टर
- धर्मावती, डाक सहायक
- आकांक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें