पिथौरागढ़। जिला और महिला अस्पताल में हॉफ -डे होने के कारण रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में दिन भर रोगियों की भारी भीड़ जुटी रहीं। जिला, महिला अस्पताल में हाफ डे होने के कारण नगर के निजी अस्पतालों में भी रोगियों की भारी भीड़ जुटी रही। इधर, महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर के नहीं लगने से 100 से अधिक महिलाओं को लौटना पड़।
बुधवार को जिला व महिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 9 से 12 बजे तक सेवा दी। हॉफ -डे होने की जानकारी अस्पताल उपचार को आने वाले लोगों को नहीं थी। जिस कारण अस्पताल में दिन भर रोगियों की भारी भीड़ रही। लोग उपचार के लिए चिकित्सकों के कमरों के चक्कर काटते रहे कमरों में ताला लगने के कारण रोगियों को निराश वापस लौटना पड़ा।
इमरजेंसी में भी रोगियों की भारी भीड़ जुटी रहीं। रोगियों की संख्या अधिक होने के कारण इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने कहा कि अस्पताल में हाफ डे होने के कारण रोगियों को दिक्कत हुई होगी। इमरजेंसी में रोगियों का उपचार किया जा रहा था।
अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगने से लौटीं 100 से अधिक महिलाएं
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर के नहीं लगने से 100 से अधिक महिलाओं को लौटना पड़ा। नेपाल से आई गोमती देवी ने कहा कि नेपाल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है जिस कारण वो यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। डीडीहाट से मोनिका ने बताया कि उनको आज अल्ट्रासाउंड शिविर की जानकारी नहीं थी। जिस कारण वो अस्पताल पहुंची थी। सीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि शिविर गुरुवार को लगाया जाएगा। संवाद
निजी अस्पतालों में लगी रही रोगियों की भीड़
पिथौरागढ़। सरकारी अस्पतालों में हॉफ -डे होने के कारण नगर के निजी अस्पतालों में भी रोगियों की भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ अधिक होने के कारण निजी अस्पतालों में रोगियों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंखों में जलन और एलर्जी के मामले आए
पिथौरागढ़। बुधवार को अस्पतालों में आंखों में जलन और एलर्जी की शिकायत वाले मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ा। स्किन की समस्या वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ा। संवाद