फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता

Fri, 27 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
 युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन हुई स्पर्धा में मेघा और सुमित 1500 मीटर की दौड़ जीती। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विण की मेघा बिष्ट ने पहला, मूनाकोट की निकिता ने दूसरा, बेड़ीनाग की सीपा बोरा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में विण के सुमित पहले, विण के ही ललित दूसरे, गंगोलीहाट के मोहन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चक्का क्षेपण प्रतियोगिता विण की पूनम, गंगोलीहाट की नीलम, मूनाकोट की ज्योति और बालक वर्ग में बेड़ीनाग के नीरज कुमार, विण के अनिल ऐरी, विण के ही कैलाश चंद ने जीती।

3000 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मूनाकोट की निकिता, बेड़ीनाग की सीपा बोरा, मूनाकोट की पूजा, बालक वर्ग में विण के सुमित सिंह, विण के ही ललित सिंह, बेड़ीनाग के सुमित कुमार और गोपाल सिंह ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया, विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता प्रारंभ की।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश पांडे, खेल समन्वयक आनंद सिंह रावत, अर्जुन कुमार, देवकीनंदन पंत, बसंत सिंह बेलाल, हेमा पांडे, गंगा देवी, दिगंबर प्रसाद बेलवाल, उमेश चंद्र कापड़ी के साथ ही आठों विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें