फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरांती लेकर कोतवाली पहुंची महिलाएं

Wed, 25 Nov 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना के सतगढ़ में एक दिन पूर्व मिली युवक की लाश के मामले को लेकर हाथों में दरांतियां लेकर मैतोली(बांस) गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को पिथौरागढ़ कोतवाली पहुंचकर वहां जबरदस्त हंगामा काटा। ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर  हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। गुस्साए लोगों के तेवर देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची महिलाओं समेत अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कोतवाल ध्यान सिंह का घेराव करते हुए लोगों का कहना था कि आपराधिक तत्वों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। बोहरा ने कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था ने एक परिवार के होनहार युवक की जान ले ली। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर हत्यारोपी नहीं पकड़ा गया तो जिला मुख्यालय में आंदोलन शुरू किया जाएगा। महिलाओं ने दरांती लहराकर कहा कि हत्याकांड का खुलासा नहीं होता है तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगी। पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली ने कहा कि कनालीछीना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है, जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाली घेरने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राम, ग्राम प्रधान नवीन राम कोहली, बबलू कांडपाल, त्रिलोक बिष्ट, कुंवर बोरा, बबलू बोरा, गोविंद बोरा, सुरेंद्र बोरा, नवीन जोशी, सुभाष कांडपाल, पुष्पा देवी, रीता कांडपाल, दीपा कांडपाल, विमला देवी आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें