फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कोतवाली में सत्यापन का काम जोरों पर

Fri, 29 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध लोगों की पहचान करने और बाहरी लोगों के बारे में सही जानकारी हासिल करने के लिए यहां कोतवाली में सत्यापन का काम जोरों से चल रहा है। शुक्रवार को 150 लोगों का सत्यापन हुआ। इस महीने अब तक 800 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन का काम चल रहा है। पिथौरागढ़ कोतवाली में सत्यापन का ज्यादा दबाव है। क्योंकि जिला मुख्यालय में बिहार, पूर्वी यूपी तथा नेपाल के मजदूरों की संख्या बहुत ज्यादा है। इनकी संख्या कम से कम पांच हजार आंकी गई है।
विज्ञापन

कोतवाल ध्यान सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, हरीश राम टम्टा ने कोतवाली में सत्यापन का काम किया। बाहरी प्रांतों के लोगों से सत्यापन के लिए जरूरी कागजात लिए जा रहे हैं। एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि सत्यापन न कराने वालों का चालान किया जा रहा है और उनसे अर्थदंड लिया जा रहा है। जबकि बिना सत्यापन कराए अपने मकान में किराएदार रखने वालों पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। अब तक आठ लोगों से यह जुर्माना वसूला जा चुका है। धारचूला, झूलाघाट, थल, कनालीछीना में भी बाहरी लोगों के सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक शत प्रतिशत सत्यापन नहीं हो जाते तब तक अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें