फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बोर्ड परीक्षा की तैयारी

Wed, 24 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मार्च से शुरू हो रहीं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले के 96 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। नकल रोकने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। नकल करते पकड़े जाने पर विद्यार्थी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कनालीछीना जीआईसी परीक्षा केंद्र को इस बार भी अतिसंवेदनशील बनाया गया है। 17 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई बैठक में प्रभारी डीएम विनोद गिरी ने कहा कि शासन ने शिक्षकों की हड़ताल पर पाबंदी लगा दी है।

ऐसे में शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी के बहिष्कार जैसा फैसला किसी भी दशा में नहीं लेना होगा। कुल 4000 कर्मचारियों की परीक्षा ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी एसपी हिमांशु शाह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि इस बार हाईस्कूल, इंटर के कुल 17800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा संपन्न कराने के लिए 56 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 225227 रहेगा। इसमें कोई भी सूचना दी जा सकती है। हर केंद्र प्रभारी, कस्टोडियन को परीक्षा के दौरान गोपनीयता बनाए रखने, नकल विरोधी अध्यादेश का पालन करने के निर्देश दिए गए।

 जुकरिया ने कहा कि परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मुख्य संकलन केंद्र देवसिंह इंटर कॉलेज में और उप संकलन केंद्र डीडीहाट में बनाया गया है। बैठक में सभी केंद्र प्रभारी, कस्टोडियन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें