घाट पिथौरागढ़ सड़क खुलने के बाद एंचोली में जाम लगा रहा।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। घाट पिथौरागढ़ सड़क तीन जगहों पर मलबा आने से 17 घंटे बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि घाट से पिथौरागढ़ तक सड़क निर्माण के लिए 20 से अधिक जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाई हैं, लेकिन सड़क बंद होने के बाद ये मशीन घटना स्थल पर सड़क खोलने के लिए समय से नहीं पहुंच पा रही हैं।
घाट पिथौरागढ़ सड़क के बंद रहने से लंबी दूरी पर जाने वाले वाहनों के साथ ही कई अन्य वाहन फंसे रहे। घाट पिथौरागढ़ सड़क के बंद होने से अखबार, सब्जी, डीजल की गाड़िया फंसी रही। सड़क के बंद होने से नगर में लोगों को ताजी सब्जियां नहीं मिल पाई है। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मासूरी-कांडा होकरा, बांसबगड़-गूंठी, पौड़ी-गटकून्ना, चिरकिला जमकू, बांसबगड़-मानीधामी दाखिम, कालिका-खुमती ग्रामीण सड़क मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है।
घाट पिथौरागढ़ सड़क के खुलने के बाद एंचोली में लगा जाम
पिथौरागढ़। घाट पिथौरागढ़ सड़क के खुलने के बाद सैकड़ों वाहनों ने नगर में एक साथ प्रवेश किया। जिस कारण एंचोली में लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
ट पिथौरागढ़ सड़क के खुलने के बाद एंचोली में जाम लगा रहा।