फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट में गिफ्र के मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मदकोट में बीआरओ के एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

मदकोट के बाता उमडाडा गांव निवासी मनोज सिंह देवली (26) पुत्र स्व. मनोहर सिंह शुक्रवार को देवली बीआरओ कैंप मदकोट में लोहे के पाइप की गणना कर रहा था। कैंप के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन से लोहे का पाइप छूने से उसमें करंट दौड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मनोज को निजी वाहन से पीएचसी मदकोट पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मनोज के परिवार में तीन सदस्य हैं।
उनका छोटा भाई खेती-किसानी करता है। मनोज की मौत के बाद मां लछिमा देवी और छोटे भाई प्रदीप देवली का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें