फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ को दो स्वर्ण समेत पांच पदक मिले

Thu, 11 Jan 2018 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग में पदक प्राप्त पिथौरागढ़ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खटीमा में 6, 7 जनवरी को हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों का भी दबदबा रहा। यहां के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


किक बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में नगर के निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी के ऋतिक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्कूल के शिवम यादव ने रजत और कांस्य पदक जीता। मल्लिकार्जुन स्कूल के शुभम रावल ने स्वर्ण और पिथौरागढ़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नरेश गिरी ने रजत पदक हासिल किया।

पिथौरागढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों को स्कूल के साथ ही किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक पांडेय और वारियर्स एकेडमी पिथौरागढ़ के अभिजीत मलिक ने बताया कि चारों खिलाड़ियों का चयन 16 से 21 जनवरी तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें