पिथौरागढ़ स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति, जनजाति के बालकों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फर्राटा दौड़ रोहित, नीरज, हिमांशु ने जीती। खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार दिए गए।
अनुसूचित जाति अंडर-16 की 100 मीटर दौड़ रोहित कुमार ने जीती। सागर कुमार दूसरे, प्रियांशु आर्या तीसरे स्थान पर रहे। 800, 1500 मीटर की दौड़ पवन कुमार ने जीती। गोला क्षेपण में रोहित कुमार पहले स्थान पर रहे। अनुसूचित जाति अंडर-18 की फर्राटा रेस नीरज टम्टा ने जीती। गौरव कार्की दूसरे, जसवंत राम तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ रोहित कुमार, 1500 मीटर की दौड़ अजय कुमार ने जीती। लंबी कूद में सुरेश टम्टा, गोला क्षेपण में योगेश कुमार विजयी रहे।
अंडर-18 अनुसूचित जनजाति की 100 मीटर दौड़ हिमांशु नित्वाल ने जीती। नवीन पंचपाल दूसरे, विक्रम पिंडियाल तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ दीपक पछाई, 800 और 1500 मीटर दौड़ रोहित पंचपाल ने जीती। गोला क्षेपण में रमेश सिंह, लंबी कूद में नवीन पंचपाल, ऊंची कूद में रमेश सिंह विजयी रहे। निर्णायक प्रताप सिंह बिष्ट, प्रवीण सिंह कार्की, गीता नायक, दिनेश चंद्र पाटनी थे।
विजेता खिलाड़ियों को सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि कृपाल वल्दिया ने पुरस्कार बांटे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जाति के 26, अनुसूचित जनजाति के 36 बालकों का चयन बृहस्पतिवार से 20 जनवरी तक चलने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।