फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ ने फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में मारी एंट्री

Thu, 30 Jul 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 30 पीटीएच 08 पी- थल के डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी खेल मैदान में फुटबाल मैच के ​खिलाड़ी। सं
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के मिनी स्टेडियम में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में ओएफसी पिथौरागढ़ और मुनस्यारी बॉयज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने मुनस्यारी को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी पक्की जगह बना ली है।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी खेल मैदान में आयोजित मैच में पिथौरागढ़ की टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हॉफ में पिथौरागढ़ की टीम एक गोल से आगे थी। दूसरे हाफ के 10 मिनट के भीतर मुनस्यारी के सेंटर फॉरवर्ड बॉबी खत्री ने पिथौरागढ़ की रक्षा पंक्ति को भेदकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
खेल खत्म होने के 10 मिनट के अंदर पिथौरागढ़ के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दागते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। ओएफसी के सेंटर फॉरवर्ड गौरव ने 2, राइट इन सौरभ व लेफ्ट इन फॉरवर्ड मन्नत ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

रेफरी संदीप कुमार, लाइनमैन प्रथम बिष्ट, शमशेर चंद रहे। खेल का आंखों देखा हाल नवराज भैसोड़ा, रिंकू सोरियाल ने सुनाया। यहां विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, सुंदर राम, दुर्गा सिंह पांगती, आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सत्याल, उपाध्यक्ष राजा जोशी, संजय साह, करण बिष्ट, रोहित पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें