फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बर्फ से लकदक हुई दारमा और व्यास घाटी

Fri, 28 Apr 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। दारमा और व्यास घाटियों में बृहस्पतिवार की रात जमकर हिमपात हुआ। व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी में छह इंच बर्फ गिरी है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश के बाद शुक्रवार सुबह पूरे जिले में ठिठुरन महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अंधड़ और बारिश के बाद जनवरी की ठंड होने लगी। लोगों ने गर्म कपड़ों को फिर निकाल लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा। शुक्रवार को भी अधिकतर लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर घर से निकले। मौसम के बदलते मिजाज से लोग दोपहर बाद बारिश, अंधड़ की संभावना जता रहे थे लेकिन मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली।

उधर धारचूला की दारमा और व्यास घाटी में बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी (12303 फुट) में लगभग छह इंच बर्फ गिरी है। दारमा घाटी भी एक बार फिर से बर्फ से लकदक हो गई है। दारमा में होम स्टे चलाने वाले गुड्डू दताल, भूपेश दताल ने बताया कि पंचाचूली शिखर का बेहद मनमोहक दृश्य दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


वहीं मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा में भी हिमपात होने से निचले इलाकों में ठंड पड़ रही है। इसके अलावा जिले के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें