फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेपर लीक होने से परेशान युवा ने खोला बीएड कुल्चा स्टोर

Fri, 28 Apr 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक से परेशान एक युवा ने कुमौड़ बैंड के पास कुल्चा स्टोर खोला है। उनका कुल्चा स्टोर चर्चा का विषय बना है। साथ ही उनके बनाए कुल्चे खाने के लिए स्टोर के बाहर काफी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के बजेटी निवासी बीएड पास प्रशांत (25) ने देवभूमि एजुकेशन बनबसा से वर्ष 2021 में बीएड किया था। इससे पहले उन्होंने पिथौरागढ़ महाविद्यालय से बीए और एमए किया। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की लगातार तैयारी कर रहे थे। अब तक वह कनिष्ठ सहायक, सहायक अध्यापक, पीसीएस, लोअर पीसीएस सहित कई अन्य भर्ती परीक्षाओं के फार्म भर चुके हैं लेकिन उत्तराखंड में हो रहे भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के कारण उनका चयन नहीं हो पाया है।

इससे परेशान होकर उन्होंने स्वरोजगार को अपनाया और छोला-कुल्चा स्टोर खोलकर परिवार की आजीविका चला रहे हैं। प्रशांत ने बताया कि इसके साथ-साथ वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा हैं। दो माह पहले खोला उनका कुल्चा स्टोर भी ठीकठाक चल रहा है।
विज्ञापन


कुल्चा स्टोर चलाने में भाई करता है मदद
पिथौरागढ़। प्रशांत का कहना है कि कुल्चा स्टोर चलाने में उनका भाई पारस मदद करता है। पारस ने भी पिथौरागढ़ महाविद्यालय से एमए किया है। वह कुल्चे के अलावा मोमो, कबाब भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें