फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ को फसल बीमा का पुरस्कार मिलेगा

Fri, 03 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पीएम फसल बीमा योजना की समीक्षा करते केंद्रीय अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले पिथौरागढ़ जिले को पुरस्कार दिया जाएगा। फसल बीमा योजना की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे केंद्र सरकार के लैंड रिसोर्स विभाग के उपमहानिदेशक वीके बंसल और फर्टिलाइजर विभाग के उपसचिव राकेश कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि जिले में कुल 79846 किसान हैं। इनमें से 20996 किसानों ने खरीफ और 8970 किसानों ने रबी की फसल का बीमा कराया। इसके अलावा उद्यान विभाग ने भी किसानों को योजना से जोड़ा। उद्यान विभाग ने खरीफ फसल में 5710 और रबी फसल में 21 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा से जोड़ा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत किया जाए। बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वह अपने बैंक की फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों को दें। बताया कि यदि प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है तो बीमित किसान को नुकसान की धनराशि मिलेगी। नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर ने जानकारी दी कि जिले में 45 हजार किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने कहा कि जंगली जानवरों से फसल को होने वाले नुकसान को भी बीमा के दायरे में लाया जाए।

इससे पहले दोनों अधिकारियों ने जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा से मुलाकात की और पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पिथौरागढ़ जिले के सर्वोच्च स्थान पर आने पर खुशी जताई। इस दौरान जिला सहायक निबंधक एमएस मर्तोलिया, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक केएन जोशी, लीड बैंक प्रबंधक बीएस धर्मशक्तू, सहकारी बैंक के सहायक महाप्रबंधक केएस भंडारी आदि उपस्थित थे। टीम के सदस्य अब ग्रामीण अंचलों का दौरा करेंगे और बीमा योजना का सत्यापन कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें