फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर को मिला अटल निर्मल पुरस्कार

Wed, 01 Oct 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देहरादून के मुख्य सेवक सदन में पिथौरागढ़ नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल को पुरस्कार रा​शि का चे
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पहली बार अस्तित्व में आए नगर निगम के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम को अटल निर्मल नगर पुरस्कार मिला है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेयर कल्पना देवलाल को सम्मानित कर 25 लाख की पुरस्कार राशि का चेक दिया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले दिनों केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने निर्धारित मानकों के आधार पर नगर निगम का स्वच्छता सर्वेक्षण किया था। उन्होंने बताया कि नगर निगम श्रेणी में पिथौरागढ़ नगर निगम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रदेश के सभी निकायों में नगर निगम पांचवें स्थान पर रहा है।
मेयर ने कहा कि नगर के लोगों के साथ ही निगम के पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके तहत नगर निगम को अटल निर्मल नगर निगम का पुरस्कार मिला है। बुधवार को देहरादून के मुख्य सेवक सदन में हुए कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेयर कल्पना देवलाल को सम्मानित किया। इस उपलब्धि से निगम कर्मियों के साथ ही नगर के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें