फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ ब्लू ने 7-6 के अंतर से जीता सद्भावना फुटबाल मैच

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के झोलखेत में फुटबाल खेलने को तैयार टीमें। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिले के अधिकारियों एवं बजुर्ग खिलाड़ियों के बीच एक सद्भावना मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन झौलखेत खेल मैदान में किया गया। फुटबाल मैच पिथौरागढ़ ब्लू एवं पिथौरागढ़ रेड के बीच खेला गया। इस मैच में पिथौरागढ़ ब्लू ने पिथौरागढ़ रेड को ट्राईब्रेकर में 7-6 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन

मैच के पहले हॉफ में पिथौरागढ़ रेड के दीपक उप्रेती के गोल की मदद से 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद पिथौरागढ़ ब्लू के प्रकाश भंडारी ने अंतिम क्षणों में गोल कर दिया। इस प्रकार दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी में आ गई। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बराबरी पर रहने पर फाइनल निर्णय के लिए ट्राईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, इसमें भी स्कोर बराबर रहा। ट्राईब्रेकर में पिथौरागढ़ ब्लू ने पिथौरागढ़ रेड को 7-6 से पराजित किया। पिथौरागढ़ ब्लू टीम की ओर से जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने भी मैच खेला। 01 गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यतीश ओझा, मही खड़ायत एवं सूरज सौन ने रैफरी की भूमिका निभाई।
इससे पूर्व फुटबॉल मैच का उद्घाटन करते हुए डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस सद्भावना मैत्री मैच का उद्देश्य अधिकारी वर्ग एवं बुजुर्ग खिलाड़ियों में खेल भावना के प्रति जागरूकता लाना है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॅा.पंकज कुमार जोशी, प्रशांत कुमार, अमित लोहनी, डॉ.अमरेंद्र चौधरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें