फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पहुंचा घुमंतू फिल्म अभियान

Wed, 08 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में घुमंतू फिल्म अभियान में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड का पहला घुमंतू फिल्म अभियान बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। नगरपालिका सभागार में ‘प्रतिरोध का सिनेमा’ के राष्ट्रीय संयोजक संजय जोशी ने चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रचनात्मक शिक्षक मंडल पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में जोशी ने कहा कि आज के दौर में अर्थपूर्ण सिनेमा को आम जन तक पहुंचाना घुमंतू फिल्म अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि दो दिन चक चलने वाले समारोह में विश्व सिनेमा की चुनिंदा फिल्मों के साथ-साथ समकालीन भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्में एनिमेशन फिल्में, लघु फिल्मों और बच्चों के लिए विशेष फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

पहाड़ के कथाकार शेखर जोशी को रचनात्मक शिक्षक मंडल की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पहरू के संपादक हयात सिंह रावत, महेश पुनेठा, जनार्दन उप्रेती, टीआर पांडेय, प्रकाश जोशी, महेंद्र सिंह टम्टा, दिनेश भट्ट, विनोद उप्रेती, कमलेश उप्रेती, राजेश पंत, गोविंद कफलिया, विमलदीप फिलिप, चिंतामणि जोशी, निर्मल शाह, विनोद बसेड़ा, विक्रम नेगी, भवानी शंकर कांडपाल, रोहित पुनेड़ा, दीप चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें