फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत के लोगों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मिलेगा डायलिसिस का लाभ

विज्ञापन
थिरागढ़ जिला अस्पताल में डायलिसिस शुरू होने पर मौजूद अधिकारी और अन्य। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू हो गई है। लंबे समय से सीमांत के लोग डायलिसिस यूनिट शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी मुराद पूरी हुई है। डायलिसिस यूनिट शुरू होने से अब उन्हें हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंगलवार को पूर्व सभासद रोबिनसन बी सिंह और एक अन्य महिला ने डायलिसिस सुविधा का लाभ लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने डायलिसिस मशीन का शुभारंभ किया। डॉ. पीएस महर, टेक्नीशियन आशीष जोशी ने सुबह 7 बजे मशीन का परीक्षण कर पूर्व सभासद रोबिनसन की डायलिसिस की। रोबिनसन 6 माह से हल्द्वानी में डायलिसिस करा रहे थे। दूसरी डायलिसिस एक महिला मरीज की हुई। अब जिले के मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, डीडीहाट आदि दूरस्थ क्षेत्रों के किडनी रोगियों को डायलिसिस सुविधा का लाभ जिले में ही मिल सकेगा। डॉ. पीएस महर ने बताया कि चार अन्य मरीजों ने भी डायलिसिस के लिए पंजीकरण किया है। डायलिसिस शुरू कराने को लेकर पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत ने विशेष प्रयास किए थे। इस मौके पर विधायक चंद्रा पंत, भाजपा नेता भूपेश पंत आदि मौजूद रहे।
डायलिसिस के लिए परिवार हल्द्वानी हो गया था शिफ्ट
पिथौरागढ़। रोबिनसन बी सिंह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं। पिथौरागढ़ में डायलिसिस की सुविधा नहीं थी तो उन्हें डायलिसिस के लिए यहां से 220 किलोमीटर दूर हल्द्वानी जाना पड़ता था। उन्हें लंबे सफर के चलते परेशानी तो उठानी ही पड़ती थी, काफी खर्चा भी वहन करना पड़ता था। इसके चलते रोबिनसन का परिवार हल्द्वानी शिफ्ट हो गया था। परिवार वहां पर किराए में रह रहा था। रोबिनसन ने भी डायलिसिस शुरू कराने की मांग को लेकर पिछले दिनों सीएम और विधायक चंद्रा पंत को पत्र भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें