फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालामुनि में बर्फ के ढेर

Mon, 08 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर रविवार रात करीब दो बजे से सुबह 11 बजे तक यातायात बंद रहा। हालांकि इस रोड पर रात के समय वाहन नहीं चलते। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब यात्रियों को लेकर वाहन निकले तो सभी कालामुनि में फंस गए। कालामुनि में दस सेंटीमीटर तक बर्फ जमा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसे गांवों को जाने वाले पैदल रास्ते भी बर्फ से पट गए हैं। धारचूला तहसील में कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग नारायण आश्रम से आगे बर्फ से दब गया है। इन इलाकों में इस समय स्थानीय लोग नहीं रहते। सभी परिवार माइग्रेशन पर घाटी वाले इलाकों में आ चुके हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे से कालामुनि में सड़क से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगा दी। कुछ देर में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि मंगलवार से सड़क पर यातायात सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि बर्फबारी के बाद पाला गिरता है। इसमें वाहन रपटने का डर रहता है। उधर, मुनस्यारी से मिलम जाने वाला पैदल रास्ता बर्फ से बंद हो गया है। मुनस्यारी से नामिक जाने वाला पैदल रास्ता भी बर्फ से ढंक गया है। धारचूला तहसील में दारमा, ब्यास और चौदांस घाटी के सभी पैदल रास्ते बर्फ से ढंक गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें