फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर के हमले में युवक घायल

Wed, 08 Apr 2015 11:13 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के नजदीक थरकोट गांव में बुधवार सुबह खेलने के लिए गए एक युवक पर सुअर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है। इससे पहले भी क्षेत्र में जंगली सुअरों के हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन

 थरकोट निवासी 24 वर्षीय हयात राम अपने साथियों के साथ गांव के पास के मैदान में खेलने के लिए गया हुआ था। इसी बीच जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। सुअर ने हयात राम की टांग और हाथ में गंभीर घाव बना दिए। खेलने के लिए गए अन्य युवकों के हल्ला मचाने पर सुअर जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने तत्काल 108 सेवा तथा अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, किशन सिंह, पूरन सिंह, संतोष सिंह, दीपक कुमार आदि अस्पताल पहुंचे। इन लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जंगली जानवरों का आतंक समाप्त करने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए। घटना के बाद पूरे इलाके के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

फो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें