फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गड्ढे में फंसी पिकअप, टला हादसा

Fri, 03 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के खटकना पुल से सैनिक कॉलोनी को जोड़ने वाले आंतरिक मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन फंस गया, जो पलटने से बाल-बाल बचा। इस घटना के बाद स्थानीय सड़क की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी को लेकर एक बार फिर यह मार्ग चर्चा और आक्रोश के केंद्र में आ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि वाहन पलट जाता तो चार-पांच स्कूली बच्चे भी चपेट में आ सकते थे। निवासियों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया है लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मरम्मत न होने पर भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। नगर पालिका चंपावत के कार्यकारी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने कहा कि गड्ढे को कुछ दिन पहले ठीक किया गया था। बड़े वाहनों की आवाजाही से वह फिर टूट गया जिसे जल्द ही दोबारा ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें