फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगाें का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 20 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते देवलथल के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता हटते ही एक बार फिर आंदोलनों का दौर शुरू हो गया है। वर्ष 2010 में स्वीकृत देवलथल आईटीआई का संचालन करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही कक्षाओं के संचालन के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने आईटीआई का संचालन कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा कि आईटीआई की स्वीकृति के बाद से इलाके की जनता सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग से आईटीआई का संचालन कराने की मांग कर रही है, लेकिन कोई गौर नहीं किया जा रहा है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कक्षाओं का संचालन न होने का नुकसान इलाके के युवाओं को उठाना पड़ रहा है। आईटीआई से प्रशिक्षण हासिल करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावक तकनीकी शिक्षा के लिए बच्चों को अन्य संस्थानों में नहीं भेज पा रहे हैं।

इस कारण गरीब युवा आईटीआई की शिक्षा तक हासिल नहीं कर पा रहा है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से शासन स्तर पर बात कर आईटीआई की कक्षाओं का संचालन कराने की मांग की। प्रदर्शन में विनोद चंदेल, मदन चंदेल, अनिल कुमार, रोहित कुमार, मोहित जोशी, विक्रम टम्टा, धर्मेंद्र बिष्ट, सचिन सोराड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें