फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई और युकांइयों का प्रदर्शन

Mon, 20 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते इसाई समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईसाई समुदाय की जमीन संबंधी समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने भवनों के पंजीकरण के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चल रहे मुकदमों का निपटारा करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष हावर्ड, युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव मन्नू ठकुराठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने ईसाई समुदाय की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नारे लगाए। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ईसाई समुदाय के कुछ लोगों के मकानों का पंजीकरण न होने का मामला जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में लंबित है। कहा कि हाल में जिला प्रशासन ने मिशन भाटकोट की जमीन का आकलन किया था।

जिला प्रशासन के कदम से भाटकोट में दो गैर शासकीय स्कूलों की भूमि को बेचने की कोशिशों को झटका लगा है। समुदाय के लोगों के मकानों के लंबित मुकदमों का निपटारा कर लोगों को राहत दी जानी चाहिए। प्रदर्शन में एनएसयूआई जिला महासचिव सूरज वल्दिया, युवक कांग्रेस के जिला सचिव आलोक लुईस, अभिषेक कोहली, सर्वेश सिंह, अनुज सिंह, धीरज बिष्ट, यश पुनेठा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें