फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुवाकोट में लोगों को मिलेगा योग, पंचकर्म, वेलनेस हेल्थ सेंटर का लाभ

विज्ञापन
बलुवाकोट आयुर्वेदिक चिकित्सालय में ज्वांइट डायरेक्टर आयुष विभाग डॉ एसएन रतूड़ी का स्वागत करते ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आयुष विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन रतूड़ी ने कहा कि बलुवाकोट में लोगों को अब योग, पंचकर्म के साथ आयुष वेलनेस हेल्थ सेंटर का लाभ मिलेगा। लोग अपने ही क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं भ्रमण के दौरान आयुष विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन रतूड़ी बलुवाकोट आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में जल्द ही योग, पंचकर्म की स्थापना के साथ ही आयुष वेलनेस हेल्थ सेंटर खोला जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कार्य योजना बनाकर शीघ्र भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना रोगियों को आयुष क्वाथ (काढ़ा) और आयुर्वेदिक औषधियां दी जाएं, जिससे वह जल्दी ठीक हों। डॉ. रतूड़ी का अस्पताल प्रबंधन ने स्वागत किया। इस मौके पर आयुष मिशन के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. अरविंद उनियाल, चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश खाती, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश चंद, डॉ. पूरन सिंह, डॉ. किशोर सिरखाल समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें