फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर एसएसबी ने पकड़ा अवैध सामान

विज्ञापन
धारचूला में सीमा पर अवैध तरीके से नेपाल ले जाए जा रहे सामान के साथ एसएसबी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसएसबी ने सीमा पर अवैध तरीके से तस्करी कर भारत से नेपाल ले जाए जा रहे सामान को पकड़ा है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार रात जलघर खोतिला के पास कुछ लोग महाकाली नदी में अवैध रूप से तार लगाकर भारी मात्रा में सामान भारत से नेपाल जे जाने की फिराक में थे।
गोपनीय सूचना के आधार पर 11वीं वाहिनी एसएसबी के निरीक्षक सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने उक्त स्थान पर नाका लगाया। इसमें भारी मात्रा में सामान पकड़ा गया, लेकिन गांव में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर तस्कर भाग निकले। एसएसबी के निरीक्षक सुदर्शन ने बताया कि जब्त सामान की कीमत 35 हजार रुपये है। सामान को सीजर मेमो के साथ कस्टम कार्यालय धारचूला के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें