फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 30457 काश्तकारों को सिंचाई के लिए मिलेगी सुविधा

Thu, 15 May 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि विभाग ने पीएमकेएसवाई अदर इंटरवेंशन योजना से 30457 काश्तकारों को लाभान्वित किया है। विभाग का लक्ष्य लगभग 35 से 40 हजार काश्तकारों को लाभान्वित करना था। इसमें काश्तकारों को जलसंचय टैंक और जल पंप बनाकर फसलों में सिंचाई करने लिए सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

योजना के लिए विभाग को 101.41 लाख रुपये स्वीकृत हुए। इसमें काश्तकारों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए 71.31 लाख रुपये की लागत से 53 जियो लाइट टैंक और 9.91 लाख रुपये की लागत से 30.393 मीटर पाइप लाइन और 30 हजार रुपये की लागत से दो जल पंपों का निर्माण किया। विभाग ने 1.50 लाख रुपये की लागत से लगभग 14 पुराने जलसंचय टैंकों की मरम्मत का कार्य किया। इससे काश्तकारों को अपनी फसलों के लिए पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध हो रही है।
विभाग का उद्देश्य काश्तकारों को सिंचाई में सहायता देकर फसलों का अधिक उत्पादन करना है। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि विभाग ने बारिश के पानी का संचय करने और फसलों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करानेके लिए जियो टैंक, चैक डेम, जल पंप का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जिले में स्थानीय कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है। भविष्य में और अधिक काश्तकारों को लाभान्वित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें