पिथौरागढ़। खेल विभाग ने प्रदेश के क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल लिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए 102 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लेकर जमकर पसीना बहाया। 73 बालक और 29 बालिकाएं ट्रायल में शामिल रहीं। खिलाड़ियों की फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वालीबॉल, क्रिकेट और हॉकी प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कहा ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को प्रदेश के क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश मिलेगा। सतीश कुमार, चंद्र सिंह धामी, जगदीश कसनियाल, भूपेंद्र सिंह चौहान, पंकज भट्ट सहित अन्य प्रशिक्षकों ने ट्रायल को सफल बनाने में सहयोग दिया। संवाद