फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भागीचौरा-हंसेश्वर सड़क बदहाल होने से लोग परेशान

Thu, 10 Aug 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बदहाल भागीचौरा-हंसेश्वर सड़क। स्रोतः जागरूक पाठक 
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ओगला-भागीचौरा-हंसेश्वर सड़क के बदहाल होने से लोग परेशान हैं। इस जर्जर सड़क के कारण क्षेत्र की सात हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह मलबा आने से सर्वाधिक दिक्कतें शवदाह के लिए हंसेश्वर जाने वाले लोगों को हो रही है। स्थानीय डीपी पोखरिया और अन्य लोगों ने बताया कि जब सड़क ठीक थी तब सात से 10 किमी का ही सफर तय करना पड़ता था लेकिन वर्तमान में लोगों को ओगला, अस्कोट, बगड़ीहाट होते हुए करीब 50 से 55 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। लोनिवि के ईई संजीव राठी का कहना है कि मानसून सत्र में सड़कों पर यातायात प्रभावित हो जाता है। शीघ्र सड़क को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद

चौड़ाढेक-सुई-शिव मंदिर सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के चौड़ाढेक-सुई-शिव मंदिर मोटर मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्राम सभा खैसकांडे के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर और प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द सड़क पर हॉटमिक्स और नालियों का निर्माण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के बीच में कई जगहों पर गड्ढे बने हुए है। बारिश के दिनों गड्ढों में पानी भर जा रहा है जिससे चलते ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया पांच किमी मोटर मार्ग में कई जगहों में नालियां और स्क्रबर बंद पड़े है जिससे बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द मोटर मार्ग में हॉटमिक्स न किया गया तो समस्त क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। वहां मनोज चौबे, उमेश पुजारी, डिकर देव जोशी, भवान सिंह, भीम सिंह, गोलू पुजारी, शिव शंकर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें