फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हराली-पथरोली अनदेखी का मारा, एंबुलेंस की जगह डोली का सहारा

विज्ञापन
पभरौली गांव में बीमार तेज सिंह को डोली पर लाते लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आधुनिक युग में लोगों को हेलीकॉप्टर एंबुलेंस तक की सुविधा मिलने लगी है। लेकिन, आंबेडकर गांव हराली और पथरोली के लोग आज भी मरीज को अस्पताल लाने के लिए डोली ही सहारा लेते हैं। सड़क विहीन इस इलाके के लोगों को मरीज, असहाय और बुजुर्ग लोगों को डोली पर छह किमी ढोना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हराली के तोक पथरोली गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग तेज सिंह बीमार हो गए थे। परिजनों ने गांव के लोगों को तेज सिंह के बीमार होने की सूचना दी। सूचना पर गांव के लोग तेज सिंह के घर में एकत्र हो गए। गांव के त्रिलोक सिंह, दिनेश, किशन, प्रकाश, प्रेम, माया सिंह, गंगा सिंह, नरेश, शंकर सिंह आदि बीमार बुजुर्ग को डोली पर बिठाकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।
करीब डेढ़ घंटे के बाद यह लोग बीमार बुजुर्ग को छह किमी दूर रामकोट पहुंचा पाए। रामकोट से वाहन के जरिए बुजुर्ग को जिला मुख्यालय लाया गया। तेज सिंह पूर्व सैनिक हैं। उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि हराली, पथरोली क्षेत्र के लोगों की व्यथा को नहीं समझा जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

-
हराली-पथरोली के लिए सड़क निर्माण की कई दशकों से मांग की जा रही है लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि मात्र छह किमी हिस्से में सड़क का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। सड़क के संबंध में क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल से मुलाकात की जाएगी। - हेमा देवी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें