फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: वेतन और पीएफ दिलाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे लोग, जमकर किया हंगामा; आंदोलन की चेतावनी

Wed, 10 Apr 2024 07:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में 161 एमएच में ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मियों ने आठ माह का वेतन और 20 माह का पीएफ दिलाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए है।
 
विज्ञापन
वेतन और ईपीएफ दिलाने की मांग को डीएम कार्यालय पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में 161 एमएच में ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मियों ने आठ माह का वेतन और 20 माह का पीएफ दिलाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उनसे काम कराया गया और वेतन देने के समय पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- उत्तराखंड लोक गायक का निधन: मशहूर पहाड़ी सिंगर प्रहलाद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने से देहांत, यहां ली अंतिम सांस

बुधवार को एमएच में ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मी डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कह कि हिमांशु जोशी, कंचन चंदेल, शंकर बोहरा, रोहित बोहरा, मनोज सिंह, दीपा देवी, बिमला देवी, साक्षी, सरिता, दीपा देवी, चंद्र कापड़ी, हरेंद्र पाल सिंह को पर्सन एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ठेकेदारी प्रथा से 161 एमएच में रखा गया था। ठेकेदार ने उन्हें आठ माह का वेतन और 20 माह के पीएफ के भुगतान नहीं किया है। वेतन मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से ठेकेदार से वेतन और पीएफ दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें