फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Feb 2019 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
नगरपालिका में प्रदर्शन करते ईदगाह कॉलोनी के लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 ईदगाह के समीप स्थित नाले के ऊपर सड़क का निर्माण करने की मांग को लेकर ईदगाह कालोनी और पियाना के लोगों ने नगरपालिका में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को पियाना और ईदगाह क्षेत्र के युवा नगरपालिका पहुंचे। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ईदगाह को जाने वाले नाले में सड़क निर्माण की मांग लगातार उठाई जा रही है। इस कालोनी में सड़क नहीं होने से आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बीमारों को डोली में सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। नाले के ऊपर सड़क बनने से काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


पिछले लंबे से मांग उठाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें