फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टूटे हुए स्मारक स्थल पर बाबा साहब को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
धारचूला में लोगों ने डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर टूटे हुए स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला आंबेडकर पार्क के पास से बाबा साहब की प्रतिमा हटाने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर टूटे हुए स्मारक स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा हटाना गलत है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि धारचूला तहसील के पास दो साल पहले नगर पालिका ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की थी। यहां पर पुस्तकालय के निर्माण के लिए पूरे पार्क को तोड़ दिया गया है जिसमें बाबा साहब की प्रतिमा को हटा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर टूटे हुए स्मारक स्थल में उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रतिमा हटाए जाने से पूरा दलित समाज आक्रोशित है। उन्होंने शीघ्र प्रतिमा नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर गौतम बौद्ध, शेखर कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें