फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बच्चों को साइबर अपराध और पॉक्सो के बारे में दी जानकारी

Wed, 06 Dec 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में बच्चों को जानकारी देतीं सीनियर सिविल जज विभा यादव। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीनियर सिविल जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा यादव ने बच्चों को साइबर अपराध और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऑनलाइन ठगी के तमाम मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी या पासवर्ड शेयर न करने को कहा। पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बालक, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह एक्ट बनाया गया है। कोई भी किसी भी बालक के साथ अभद्र व्यवहार करता है या उन्हें गलत तरीके से छूता है तो उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बच्चों से अजनबी से दूर रहने और किसी तरह के प्रलोभन में न आने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें