पिथौरागढ़ में रविवार को जाम लगने से कई वाहन फंसे रहे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सड़क को वाहनों का पार्किंग स्थल बना देने से जाम लग रहा है। इसके चलने नगरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी टकाना रोड सहित विभिन्न रूटों में जाम के कारण वाहनों के पहिए थमे रहे।
पिथौरागढ़ शहर में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। वाहनों को सड़क किनारे पार्क किया जाता है। अधिकांश लोग सड़क के दोनों ओर वाहनों को पार्क कर देते हैं। रविवार को वाहन मालिकों की कुछ अधिक ही मनमानी नजर आती है। वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
रविवार को भी केमू स्टेशन से टकाना रूट में लंबा जाम लगा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस और सीपीयू के प्रयासों के बाद बमुश्किल जाम खुला।