फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी कार का चालान करने से भड़के लोग सीओ कोतवाल को घेरा

विज्ञापन
चालान करने पर बैंक रोड में कोतवाल का घिराव करते लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मी ने बैंक रोड में पार्किंग पर खड़ी कार का चालान कर दिया। पार्किंग में खड़ी कार का चालान काटने पर लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे कोतवाल का घेराव कर दिया। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को बैंक रोड पर निखिल चंद ने स्वयं के पार्किंग स्थल में कार पार्क की थी। इसी दौरान एक महिला पुलिस ने कर्मी ने कार का चालान कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर आक्रोश जताया।
कहा कि चालान के नाम पर नागरिकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। हंगामा बढ़ते देख पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि चालान के नाम पर लोगों को नाजायज ढंग से परेशान किया जा रहा है और लोगों के साथ अभद्रता की है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार संघ अगला कदम उठाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, भुवन जोशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें