फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला से नजंग के बीच साढ़े छह घंटे फंसे रहे कैलाश यात्री

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में तिनतोला के समीप बंद सड़क। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग जगह-जगह बाधित हो गया। इसके चलते नौवें दल के 54 यात्रियों को साढ़े छह घंटे तक धारचूला से नजंग के बीच रुकना पड़ा। बाद में साढ़े तीन बजे मार्ग खुलने के बाद यात्री पांगला को रवाना हुए।
विज्ञापन

नौवें दल के 54 यात्री (43 पुरुष और 11 महिलाएं) मंगलवार को आधार शिविर धारचूला से सुबह 6.20 बजे वाहनों से नजंग की ओर रवाना हुए। धारचूला से तवाघाट के बीच चेतलकोट में सड़क पर मलबा आने से यात्रियों को एक घंटा रुकना पड़ा। यहां से यात्री आगे बढ़े तो नजंग के बीच तीनतोला, पांगला में सड़क बाधित होने के चलते उन्हें साढ़े पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
तहसीलदार विपिन चंद्र मुदगली के निर्देश पर बीआरओ कर्मियों ने जेसीबी से मलबा और पत्थर हटाकर सड़क को खोला। दिन में साढ़े तीन बजे सड़क खुलने के बाद यात्री पांगला को रवाना हुए। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट और मनीष मेहरा ने बताया कि देरी के चलते यात्री आज बूंदी न जाकर रात्रि विश्राम पांगला में करेंगे। उधर बूंदी से धारचूला आ रहे पांचवे दल के 56 यात्रियों को भी दो से ढाई घंटे सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

छठे दल के यात्री आज तकलाकोट पहुंचेंगे
पिथौरागढ़। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा के छठे दल के 57 यात्री परिक्रमा पूरी कर कुग्गू में हैं। यात्री बुधवार को कुग्गू से वापस तकलाकोट पहुंचेंगे। सातवें दल के 50 यात्रियों को आज दारचिन पहुंचना था लेकिन दल कुग्गू पहुंच गया। यात्री बृहस्पतिवार से कैलाश की परिक्रमा करेंगे। आठवें दल के 53 यात्री गुंजी से प्रस्थान कर कालापानी पहुंच गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में घने बादल लगे हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें