फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी और अस्कोट में बिजली गुल रहने से लोग परेशान

Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी/अस्कोट। बारिश और अंधड़ के बीच अस्कोट और बंगापानी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अस्कोट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली तो बंगापानी में देर रात तक भी इंतजार खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

अंधड़ से जगह-जगह पेड़ गिरने से अस्कोट और बंगापानी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यूपीसीएल ने छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे लाइन ठीक कर अस्कोट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु की। बंगापानी क्षेत्र में यूपीसीएल की टीम पूरे दिन खराबी का पता लगाने में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यूपीसीएल के उप खंड अधिकारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि 33 केबी लाइन में आंधी से पेड़ गिरने से दिक्कत आई। सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम में खराबी के चलते दिक्कत आ रही है। जल्द सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें