पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में लगी प्रदर्शनी में लगे चरखे-झूले। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
देव सिंह मैदान में आयोजित उत्तराखंड विकास एवं मनोरंजन नववर्ष प्रदर्शनी में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। बच्चे और युवा झूले, चरखे आदि का खूब आनंद उठा रहे हैं।
प्रदर्शनी में दोपहर में स्कूली बच्चों के मनोरंजन और उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिए पहाड़ी और हिंदी गीतों का आयोजन किया जा रहा है। मंच संचालक दर्शक दीर्घा से बच्चों को मनपंसद गीत सुनाने के लिए मंच पर आमंत्रित कर रहे हैं। महोत्सव देखने आने वाले लोग झूला, चरखा, नाव, ट्रेन आदि का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
नगरपालिका की ओर से 24 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से बाल मेले के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार दास ने बताया कि समारोह में बाल मेले में प्रतिभाग करने वाले 28 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।