फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल के बेड फुल, बरामदे में हो रहा इलाज

Mon, 22 Jul 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 120 बेड के जिला अस्पताल में 165 रोगी भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन मजबूरी में मरीजों को बरामदे में भर्ती कर उपचार कर रहा है। सर्वाधिक रोगी वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, टाइफाइड के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही भीड़ को लेकर पड़ताल की गई। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष सहित फिजिशियन, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल के बरामदे में मरीजों के लिए 65 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. जेएस नबियाल का कहना है कि जिला अस्पताल में 120 बेड ही उपलब्ध हैं। रोगी बढ़ने पर बरामदे और गैलरी में जमीन में गद्दे लगाकर भर्ती किया जाता है लेकिन वर्तमान में गैलरी और बरामदे को वार्ड में बदल दिया गया है।
मरीजों के साथ अधिक तीमारदार भी आ रहे हैं अस्पताल
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ने का मुख्य कारण एक ही रोगी के साथ तीन से चार तीमारदार आ रहे हैं। इससे अस्पताल प्रबंधन को दिक्कत होती है। एक बेड पर रोगी के साथ तीन से चार लोग बैठ रहे हैं। अनावश्यक भीड़ होने से शौचालय में साफ-सफाई नहीं रहती है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें