फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कहीं मलबे में फंसी कार, कहीं रोड खुलने का घंटों किया इंतजार

Mon, 11 Aug 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/नाचनी। जिले में रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर मलबा आ गया। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया और रातीगाड़ में मलबा आने से बंद हो गई। रातीगाड़ में मलबे में फंसी एक कार को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। बोल्डर और मलबा आने से जिले की 17 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थल-मुनस्यारी सड़क रातीगाड़ और हरड़िया में बंद होने से मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाले वाहनों के साथ ही पिथौरागढ़, मुनस्यारी जाने वाले यात्रियों को ढाई से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लोनिवि सुबह आठ बजे सड़क खोल पाया। रातीगाड़ नाले में बोरागांव क्षेत्र में भूस्खलन होने से लगातार मलबा आ रहा है। इसके चलते वाहनों के पहिये मलबे में धंस रहे हैं। यहां पर लोनिवि ने एक जेसीबी मशीन तैनात की है जो हर आधे घंटे में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर रही है।
हरड़िया में लगभग 150 मीटर क्षेत्र में नई बस्ती की पहाड़ी हल्की बारिश में ही दरक रही है। यहां पर लोनिवि ने चेनडोजर तैनात किया है। इसके अलावा नाचनी-भैसकोट सड़क एक माह से बंद चल रही है। लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर बाजार पहुंचना पड़ रहा है। होकरा, नामिक, राया बजेता, कोटा और धामीगांव की सड़कों पर वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। क्षेत्र की रामगंगा, जाकुला और भुजगड़ नदिया उफान पर हैं।
विज्ञापन

गणाई-बनकोट सड़क एक घंटे बंद रही
गणाई गंगोली। मूसलाधार बारिश के कारण मलबा आने से सोमवार सुबह गणाई-बनकोट सड़क पर यातायात एक घंटे बंद रहा। इस दौरान 12 से अधिक वाहन यहां फंसे रहे। लोक निर्माण विभाग ने मशीन भेजकर मलबा हटवाकर यातायात बहाल कराया। संवाद

जिले की ये सड़कें हैं बंद

मुनस्यारी-मिलम बुईं, तवाघाट-सोबला-उमचिया, नाचनी-भैंसकोट, बांसबगड़-कोटा, डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा, खुमती-कटौजिया, एलागाड़-जुम्मा, घट्टाबगड़-तांकुल, गस्कू-जयकोट, ड्योड़ा-बारमो, कनालीछीना-लीमाटोड़ा, कनालीछीना-पीपली, आदिचौरा-सीढ़ीचामा, झापुली-बोना, मुनस्यारी-क्वीरीजिमियां, राया बजेता और सानदेव-तुरगोली।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश

पिथौरागढ 13.0 मिमी
बेरीनाग 32.3 मिमी
मुनस्यारी 14.2 मिमी
बंगापानी 51.0 मिमी
गणाई गंगोली 6.0 मिमी
देवलथल 21.0 मिमी
गंगोलीहाट- 12.0 मिमी
डीडीहाट- 83.0 मिमी
धारचूला 36.8 मिमी
कनालीछीना- 33.0 मिमी
तेजम- 70.0 मिमी
थल 53.0 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें