फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैतड़ी में सिटी बस सेवा शुरू

Thu, 15 May 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पड़ोसी देश नेपाल में भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी में पहली बार सिटी बस सेवा शुरू हुई है। पिथौरागढ़ महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान में नेपाल के दशरथ चंद नगरपालिका के मेयर पुष्कर राज जोशी लख्खा के प्रयास से ऐसा हुआ है। नेपाल के जूलाघाट तक सिटी बस सेवा का संचालन होने से इसका लाभ भारतीय नागरिकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

बैतड़ी के दशरथ चंद नगरपालिका के मेयर पुष्कर राज जोशी ने बताया कि फिलहाल सिटी बस का संचालन बैतड़ी के सदबांज से भारतीय सीमा के पास जूलाघाट तक किया जाएगा. इसका किराया 150 रुपये होगा। नगरपालिका के प्रवक्ता राजेंद्र विष्वा ने बताया कि पालिका क्षेत्र के सभी सड़क मार्गों पर सिटी बस संचालित की जाएगी। बस सुबह आठ बजे सदबांज से रवाना होगी जो 11:30 बजे जूलाघाट पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सिटी बस का लाभ नेपाल के साथ ही भारतीय नागरिकों को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें