पिथौरागढ़। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में रामलीला परिसर टकाना में बैठक का आयोजन किया गया। सभी वक्ताओं और सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो साल से अधिक समय से लंबित चार प्रकरणों का निस्तारण नहीं किए जाने और सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन, ग्रेच्युटी सहित अन्य देयकों का समय से भुगतान नहीं करने पर आक्रोश जताया।
पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर सहायक निबंधक रहे दीवानी राम, शिक्षा विभाग के पदम सिंह फर्स्वाण, गिरीश चंद्र खर्कवाल, कृष्णानंद भट्ट, भानदेव भट्ट, डाॅ. राजेंद्र प्रसाद पाठक, डाॅ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, एके श्रीवास्तव, हेमंती भट्ट, सरोज जोशी ने पेंशनर्स संगठन की सदस्यता ली।
बैठक के बाद 12 जून को अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमसी जोशी, उपाध्यक्ष भाष्करानंद जोशी, राजेंद्र खनका, केएस भाटिया, जगदीश थापा, सीएस भट्ट, सुभाष पांडेय, देव सिंह बिष्ट, कैलाश जोशी, महिमन कन्याल, राम पूजन पटेल, बीबी भट्ट, राधिका सेन आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव कैलाश पुनेठा ने किया। संवाद