फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपदा पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड के मनगढ़ गांव में पिछले साल मानसून काल में आई आपदा से प्रभावित लोगों को अब तक सहायता नहीं मिल सकी है। 12 सितंबर 2024 को आई आपदा से लोगों के घर जमींदोज हो गए थे। कई घरों में मलबा घुस गया था। अभी तक इन परिवारों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री मनोज टम्टा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मनगढ़ गांव में बीते वर्ष मानसून काल में आई आपदा से कई परिवार प्रभावित हो गए थे। तब प्रशासन से आश्वासन मिला था कि प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये मासिक किराया सरकार की तरफ से दिया जाएगा। जिन घरों में मलबा घुसा है, उन्हें भी मलबे को साफ करने के लिए धनराशि दी जाएगी। आपदा पीड़ित परिवारों को केवल मलबा सफाई के लिए 6,000 रुपये दिए गए। नौ महीने बीत जाने के बाद भी आज तक दूसरे के घरों में रह रहे पीड़ित परिवारों को किराए की धनराशि नहीं मिली है। इससे पीड़ित परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से इस मामले में संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवारों के लिए उचित सुरक्षा प्रदान करने और नौ महीने से दूसरों के घर में रह रहे पीड़ितों को किराए का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को दो सप्ताह के अंदर न्याय नहीं मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों के साथ तहसील परिसर में धरना देने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में हयात सिंह बोहरा, बलवंत धानिक, सुरेश पंडा, विनोद चन्याल, बलवंत मेहरा, गिरीश चंद्र उप्रेती, हेम पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें