फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत के अस्पतालों में 115 पदों पर न वार्ड बॉय है, न वार्ड आया

Mon, 02 Dec 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के सरकारी अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी चिकित्सा व्यवस्था पर असर डालहै। जिले के अस्पतालों में 115 पदों पर न वार्ड बॉय है न ही वार्ड आया। स्वच्छक की तैनाती है। सबसे बुरे हाल जौलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल सहित दूरस्थ अस्पतालों के हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले के अस्पतालों में लंबे समय से वार्ड बॉय, वार्ड आया और स्वच्छक के पदों तैनाती नहीं हो पाई है। इससे चिकित्सा व्यवस्था पर दिक्कतें आ रही हैं। जिले में चतुर्थ श्रेणी वार्ड बॉय के 171 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष जिले में अभी भी 46 पद रिक्त हैं। वार्ड आया के भी छह पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है।
अस्पतालों की साफ-सफाई के लिए जिले भर में 75 पद स्वीकृत हैं लेकिन जिले के अस्पतालों में 12 पदों पर ही कर्मचारियों की तैनाती हो पाई है। अस्पतालों में वार्ड बॉय और आया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की देखरेख की अधिकांश जिम्मेदारी वार्ड बॉय और आशा के पास ही होती है। इसके अलावा इन अस्पतालों में स्वच्छक के पद रिक्त होने से भी साफ-सफाई की समस्या बढ़ रही है। अस्पतालों में आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की तैनाती की जाती है लेकिन जौलजीबी, मुनस्यारी, थल सहित जिले के दूरस्थ अस्पतालों में यह भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की कमी से कुछ अस्पतालों में दिक्कतें आ रही है। शासन स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रयास चल रहे हैं। नए वर्ष में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती हो जाने की उम्मीद है।- जेएस नबियाल, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें