फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सात माह बीतने के बाद भी सड़कें नहीं हुईं गड्ढा मुक्त

Fri, 11 Apr 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पिछले साल बरसात का सीजन बीतने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद सात माह बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने आदेश का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

थल-बेड़ीनाग राजमार्ग पर बड़रिया मंदिर के पास पिछले सात माह से सड़क पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। यह डीडीहाट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी है। थल पेट्रोल पंप के मुख्य बाजार के पास सड़क के बीचों-बीच तीन बड़े गड्ढे भी अधिकारियों को आइना दिखा रहे हैं। इन गड्ढों से कई वाहनों के पट्टे टूट चुके हैं।
विज्ञापन

व्यापारी प्रमोद उपाध्याय का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों को शीघ्र भरा जाना चाहिए जिससे वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें