फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हरड़िया में 12 घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क

Thu, 03 Oct 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बुधवार शाम आठ बजे से हुई दो घंटे की भारी बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के पास बंद हो गई। बारिश के दौरान बिजली भी गिरी। बंद सड़क को बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे यातायात के लिए खोला गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर हल्द्वानी-अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। लोनिवि डीडीहाट के अवर अभियंता कृष्णा पिपलिया ने बताया कि दो घंटे की बारिश से 50 मीटर सड़क मलबे और बोल्डर से पट गई। सुबह छह बजे सड़क खोलने के लिए चैन डोजर लगाया गया। सुबह आठ बजे हल्के और दस बजे भारी वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

मुवानी में सड़क खस्ताहाल होने से लोग परेशान
मुवानी (पिथौरागढ़)। बाजार में सड़क खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से जगह-जगह गड्ढे होने और डामर उखड़ जाने से एक किमी क्षेत्र में सड़क काफी खराब हो गई है। कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं। कुछ जगहों पर सड़क धंस रही है जिससे वाहन पलटने का भी खतरा है। दिगरा मुवानी की ग्राम प्रधान गोदावरी बम, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की, भाजपा कार्यकर्ता रमेश बम, दीपक कार्की, जीवन बोरा, शिवराज सिंह, संजय भट्ट आदि ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर शीघ्र सड़क सुधारने और नाली निर्माण करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें