फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 22 सड़कों पर थमी रफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में एक सीमा समेत 22 सड़कें मलबा, बोल्डर आने से बंद हैं। आवाजाही ठप रहने से 25 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमा को जोड़ने वाला धापा-मुनस्यारी मार्ग चिलमधार के पास बंद है। ग्रामीण क्षेत्रों की बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकूना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, बंगापानी-जाराजिबली, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमती, आदीचौरा-सिणी, नाचनी-भैंसकोट सड़कें बंद हैं। इनके अलावा डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा, मदकोट-बोना, बांसबगड़-धामीगांव, रांथी-बोरा गांव, झूलाघाट-बलतड़ी, ड्योरा-बारमो, मालाकोट-लोध, रसैपाटा-सुआलेख, बुंगाछीना-बाटुला, मुनस्यारी-नाचनी-पांगर सड़कें मलबा, बोल्डर आने से बंद चल रही हैं। लंबे समय से सड़कों पर आवाजाही ठप रहने से लोग परेशान हैं। वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगने से गांवों में आपूर्ति भी लड़खड़ाने लगी है। स्थानीय दुकानों में फल, सब्जियों और अन्य दैनिक जरूरत के सामान की किल्लत हो गई है। लोग किसी तरह मलबा और बोल्डरों के बीच पैदल सफर कर स्थानीय बाजारों में पहुंच रहे हैं। पीठ पर सामान ढोकर घर पहुंचा रहे हैं। संवाद
विधायक चुफाल ने दिए बंद सड़कों को खोलने के निर्देश
डीडीहाट। विधायक विशन सिंह चुफाल ने विकासखंड सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बारिश से बंद पड़ी सड़कें, नालियाें को खोलने और आपदाग्रस्त गांवों में तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई गांवों को जाने वाले रास्ते और ग्रामीणों के घरों के आंगन टूट गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से प्रभावित गांवों का दौरा करने के साथ ही लोनिवि, पीएमजीएसवाई को बंद ग्रामीण सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लाॅक प्रमुख बबिता चुफाल, एसडीएम खुशबू पांडे, हरेंद्र चुफाल, कमला चुफाल, बीएस देउपा, लोकेश भड़, भरत कन्याल, संजय चुफाल, पूरन खोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की मांग
पिथौरागढ़। डीडीहाट यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम दानू ने जिलाधिकारी रीना जोशी और सीडीओ नंदन कुमार से मुलाकात कर बोना, गोल्फा, झापुली, आलम, बिंदी, उमडाडा, रतगड़ी, भैंसखाली, भैलथौड़, जोशा, उमरगाड़ा के प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की। चुलकोट, ओखली, बोना में जिओ कंपनी के टावर ठीक कराने, दो माह से बंद पड़ी सड़कों को जल्द खोलने के लिए कहा। इस मौके पर हरीश सिंह तोमक्याल, लक्ष्मण विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें