फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 13 साल बाद भी नहीं बन सकी नौ किमी सड़क

Mon, 02 Dec 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के काणाधार के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले गांव तक नौ किमी सड़क को स्वीकृति मिली थी। अब भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पैदल सफर करना उनकी मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सीएम ने वर्ष 2011 में छड़नदेव से काणाधार तक नौ किमी सड़क की घोषणा की थी। वर्ष 2021 में पांच किमी सड़क काटकर काम रोक दिया गया। जिस चट्टान पर काम रोका गया, वहां से गांव तक पहुंचने का पैदल रास्ता है।
चट्टान के गिरने से अब तक दो से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण और छात्र-छात्राएं हर रोज जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में हरीश जोशी, पुष्कर चंद्र जोशी, कृष्णानंद पंत, विशन राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें